फिल्म ‘मोहब्बतें’ से पर्दे पर छा जाने वालीं एक्ट्रेस किम शर्मा फिलहाल लाइमलाइट से दूर हैं।  डीवा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वापस से सुर्खियों में आ गई हैं। पिछले साल किम ने भारतीय टेनिस स्टार प्लेयर लिएंडर पेसलिएंडर पेस संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, लेकिन अब दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आ रही हैं।

रिपोर्ट की मानें तो किम शर्मा और लिएंडर पेस के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। जिसकी वजह से यह दोनों कभी भी अलग होने की घोषणा कर सकते हैं। दोनों के रिश्ते में खटास आने की खबर ने तब तूल पकड़ा जब 28 मार्च को रिलेशनशिप की दूसरी एनिवर्सरी पर ना तो किम और ना ही लिएंडर की ओर से कोई पोस्ट साझा किया गया।

पेस और किम ने पहली एनिवर्सरी पर कई रोमांटिक तस्वीरें साझा की थीं, जिन्हें फैंस का बेशुमार प्यार मिला था। घटनाओं की वजह से किम और पेस के बीच कुछ भी सही ना होने की अफवाहें सामने आ रही हैं। हालांकि, अब तक इन खबरों पर कपल की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

किम शर्मा का नाम लिएंडर पेस से पहले बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे से जुड़ा था। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूजे को डेट किया लेकिन आगे चलकर अपनी राहें अलग कर लीं। इतना ही नहीं किम शर्मा का नाम भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से भी जुड़ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *