कर्नाटक के अरकलगुडा से वरिष्ठ विधायक एटी रामास्वामी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मिली जानकारी के अनुसार, ए टी रामास्वामी  आज शाम चार भाजपा में शामिल हो जायेंगे। ए टी रामास्वामी  कर्नाटक के अरकालगुड से विधायक है। ए टी रामास्वामी  ने शुक्रवार को विधानसभा से इस्तीफा दिया था।

ए टी रामास्वामी से पूर्व 27 मार्च को पार्टी के एक अन्य विधायक एस आर श्रीनिवास ने इस्तीफा दे दिया था और वह बाद में कांग्रेस का दामन थाम लिए थे। वही अपने इस इस्तीफे के बाद एटी रामास्वामी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, “मैंने अरकालगुड के विधायक के तौर पर इस्तीफा दे दिया है।”

रामास्वामी ने जनता दल (सेक्यूलर) के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। उन्होंने हाल ही में अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री और एटी रामास्वामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *