पहली अप्रैल को ‘अप्रैल फूल’ दिवस के रूप में मनाया जाता है। तनाज ईरानी की जिंदगी मुसीबत में फंस गई थी। यह बात है कई वर्ष पुरानी। एक अप्रैल के दिन तनाज और बख्तयार के घर आग लग गई थी, अप्रैल फूल की वजह से किसी ने भी उनकी बात का यकीन नहीं किया था। दोनों करीब 45 मिनट तक मुसीबत में फंसे रहे थे।

आज ही के दिन कई वर्ष पहले उनके घर में एक हादसा हो गया था। अप्रैल फूल के दिन जहां हर कोई एक दूसरे से मजाक मस्ती के मूड में नजर आता है, ऐसे में जब उन्होंने यह बात अपने रिश्तेदारों को बताई तो कोई उनकी बात भी मानने को तैयार नहीं था।

 तनाज ने कहा था, ‘मैं और बख्तयार कमरे में सो रहे थे। बच्चों के साथ कमरे में मौजूद घर में काम करने वाले एक शख्स की जोर से चीखने की आवाजे आने लगी। मैं उसी वक्त खड़ी हुई और मैंने तुरंत बख्तयार से कहा देखो क्या हुआ? जब वह वहां देखकर वापिस आया तो उसकी हालत भी बहुत खराब थी। घर में आग देखकर मैं और वो दोनों शॉक हो गए थे।

आग पर करीब 45 मिनट पर काबू भी पा लिया गया था। लेकिन मैंने जब ये बात अपने परिवार और दोस्तों को बताई तो किसी ने हमारा यकीन नहीं किया। सभी को लगा कि हम लोग उन्हें अप्रैल फूल बना रहे हैं।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *