छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने टैलेंट के दम पर पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने बीते दिनों अपनी एक तस्वीर से फैंस को चिंता में डाल दिया।  साझा की गई फोटो में मृणाल की आंखें सूजी नजर आईं।

मृणाल ठाकुर ने कुछ दिनों पहले अपनी एक तस्वीर साझा करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया था। इस फोटो में एक्ट्रेस बेहद उदास नजर आईं और उनकी आंखें रोने की वजह से सूजी दिखीं।

तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में मृणाल ने लिखा, ‘कल का दिन कठिन था, हर किसी की कहानियों में कई पन्ने होते हैं, लेकिन हर कोई उसे जोर से नहीं पढ़ते हैं। मैं अपनी कहानियों के पन्नों को जोर से पढ़ना चाहती हूं, क्योंकि शायद किसी को मेरे जरिए सीखी गईं बातों को सीखने की जरूरत है।’

मृणाल ठाकुर ने अब अपनी उस तस्वीर को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने साफ किया है कि उस पोस्ट को साझा करने के बाद उन्हें बहुत आराम महसूस हुआ। मृणाल ने कहा कि एक व्यक्ति को ‘कमजोर होने का डर’ नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *