मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर  की बावड़ी गिरने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 35 तक पहुंच गया है। वहीं, 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

इंदौर कलेक्टर डॉ. इलियाराजा टी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”18 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 2 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। 35 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति अब भी लापता है।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर हादसे में घायल हुए पीड़ितों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना।

 इंदौर शहर के पटेल नगर इलाके में स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर हवन कार्यक्रम था। इस दौरान मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच बावड़ी की छत धंस गई।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये मुआवजा राशि देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *