विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही अपनी-अपनी फील्ड में शानदार मुकाम पर पहुंच चुके हैं और आगे भी ऊंचाइयां हासिल कर रहे हैं. दूसरी तरफ विराट कोहली भी क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स की बरसात करते रहते हैं.   कपल इंटरव्यूज के दौरान अपनी आदतों, फिटनेस और खान-पान को लेकर भी राज खोलते रहते हैं. 

हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इंडियन स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स फंक्शन में एक साथ नजर आए थे. इस शो के दौरान अनुष्का शर्मा और विराट कोहली से उनके सुबह के 3 बजे वाले दोस्त के बारे में सवाल किया गया था. अनुष्का शर्मा ने बताया था कि कैसे दोनों में से कोई भी सुबह 3 बजे नहीं उठता है.  उनके और विराट के स्लीपिंग पैटर्न के बारे में बात कर रहे हैं. 

विराट कोहली के सोने के पैटर्न के बारे में बात करते हुए अनुष्का शर्मा ने कहा, ”अगर हम में से कोई 3 बजे जागता तो हम (एक दोस्त) को बुलाते, लेकिन हम 3 बजे जागना नहीं चाहते हैं. हम बहुत जल्दी सो जाते हैं, इसलिए हमें सुबह 3 बजे उठने में कोई दिलचस्पी नहीं है.”

अनुष्का शर्मा ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी बेटी वामिका के जन्म के बाद एक रूटीन का पालन करना शुरू कर दिया है.अनुष्का और विराट अब अपने जीवन में वामिका को प्राथमिकता देते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *