होली का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस दिन घरों में कई तरह के व्यंजन बनाए गए। इन्हीं व्यंजनों में से एक हैं ठंडाई जिसका सेवन इस दिनों बहुत किया जाता हैं। ठंडाई के बिना होली का रंग फीका पड़ जाता हैं।

ठंडाई गर्मियों के दिनों में पिया जाने वाला एक बेहतरीन पेय हैं। बेहतरीन स्वाद देने वाली ठंडाई कई स्वास्थ्य लाभ भी देती हैं। गर्मियों में अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप काढ़ा पीने की जगह ठंडाई पी सकते हैं।

ठंडाई में कुछ लोग सौंफ भी डालते हैं। ज्यादातर कंपनियों की ठंडाई में सौंफ मिलाई जाती है। ठंडाई में सौंफ की मात्रा होने से शरीर को ठंडक मिलती है। इससे गैस्ट्रिक समस्याएं दूर रहती हैं। सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण मौजूद रहता है, जिससे पाचन-क्रिया में सुधार होता है।

कई लोगों के मुंह में अक्सर छाले की समस्या उत्पन्न हो जाती है। आप नियमित रूप से ठंडई का सेवन करते हैं तो आप मुंह में होने वाले छाले से बच सकते हैं। इसलिए मुंह के छाले से बचने के लिए ठंडई का सेवन किया जाता है। इसके साथ ही मुंह की अन्य समस्याओं को भी ये आंशिक रूप से दूर करने में सहायक है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *