सारा अली खान लगातार बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग करियर को संवारने में लगी हुई हैं.सारा ने यूं तो कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनके फिल्मी करियर को अभी भी एक बड़ी हिट फिल्म की तलाश हैअपने इसी डर का खुलासा सारा अली खान ने अपने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू के दौरान किया है.

 

सारा की फिल्म ‘लव आज कल’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म में पहली बार सारा अपने क्रश कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई थीं.  उन्होंने इस बात को अपने दिल से इस कदर लगा लिया कि उन्हें अपनी आने वाली फिल्मों से डर लगने लगा था.

एक्ट्रेस ने बताया कि, उन्होंने आनंद एल राय को कॉल किया और ‘अतरंगी रे’ में उन्हें बदलने का सुझाव दिया. लेकिन सारा की ये बात डायरेक्टर को सही नहीं लगी और न ही उन्होंने एक्ट्रेस के फैसले पर विचार किया.

आनंद एल राय ने सारा से कहा कि, अगर तुम गिरते हो, तो तुम न सिर्फ उठते हो, बल्कि तुम उठकर भागते हो. डायरेक्टर ने सारा को दो ऑप्शन दिए, पहला या तो आप बैकफुट पर खेलो या अपना सब कुछ इस फिल्म को दे दो. इसके साथ आनंद एल राय ने उन्हें दूसरा ऑप्शन चुनने को कहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *