तोशखाना मामले में पेशी के लिए इमरान खान सैंकड़ों समर्थकों के साथ लाहौर से इस्लामाबाद की ओर निकले। इस दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे के बाद कई गाड़ियां सड़क पर पलट गई।

कई लोग जख्मी हो गए हैं।हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम भी लग गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे में इमरान खान को चोट नहीं आई है । वह बाल-बाल बचे हैं।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान आज सुबह लाहौर से इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए थे। उन्हें इस्लामाबाद जिला सत्र न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया है। सुनवाई आज दोपहर बाद शुरू होनी है।इमरान खान इस हादसे में बाल-बाल बच गए हैं।

इमरान खान की पेशी को लेकर कोई बवाल न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के खास बंदोबस्त किए गए हैं। इस्लामाबाद शहर में शुक्रवार रात से ही धारा 44 लागू कर दी गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *