बिग बॉस 16 के विजेता एमसी स्टेन की फैन फोलोइंग काफी लंबी है लोग उनकी रैप के दीवाने है। स्टेन जहां भी जाते हैं लोग उनके फैन बन जाते है। वहीं बिग बॉस में आने के बाद तो उनकी पॉपुलैरिटी में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आपको बता दें कि बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद स्टेन पूरे भारत के दौरे पर हैं। स्टेन ने मुबंई में एक कॉन्सर्ट किया है।

बीते कल स्टेन ने मुंबई में एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस दी, जिस दौरान बिग बॉस 16 की मंडली उनका उत्साह बढ़ाने वहां पहुंची। इस कॉन्सर्ट में सुम्बुल तौकीर खान, शिव ठाकरे और निमृत कौर स्टेन को चीयर करने पहुंचे।

स्टेन का कॉन्सर्ट शुरू होने से पहले ही शिव और निमृत वहां पहुंच गए। एक वीडियो में निमृत के कान का झुमका गिर जाता है, तभी सुम्बुल उसे उठाकर निमृत को पहनाने लगती हैं।

बता दें कि स्टेन का यह कॉन्सर्ट पूरी तरह से धमाकेदार रहा । लोगों ने अपने चहेते रैपर पर दिल खोलकर प्यार बरसाया।  इस कॉन्सर्ट में साजिद खान और अब्दू रोजिक नजर नहीं आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *