केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे हैं। गहलोत पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने उनके संबंध में कथित भ्रामक बयान देने का आरोप लगाया है।

 कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंदीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर जमकर हमला किया था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को संजीवनी घोटाले में दोषी बताया था। उन्होंने साथ ही यह भी कहा था कि उनके माता-पिता, पत्नी और साला भी इस मामले में आरोपी है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने 22 फरवरी 2022 (बुधवार) को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आप जो जनता को गुमराह कर रहे हैं, उसकी जगह उन गरीबों को देखें। एक हजार करोड़ रुपये के आसपास पैसे लूटे गए हैं। 900 करोड़ के आंकड़े तो आ गए हैं। जिनके साथ लूट हुई है, उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। मैं खुद उनसे मिलकर भावुक हो गया।

संजीवनी घोटाले में केंदीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल रहे हैं। उन्होंने पैसे जमा करवाए गए हैं। इनके पिताजी, माताजी, बीवी, इनके साले और यह खुद यानी पांचों लोग इसमें शामिल हैं। ईडी को तो तुरंत कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्त करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *