साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे से पहले ही देशभर में फैले अपने फैंस को एक खास गिफ्ट दिया है। अल्लू अर्जुन ने निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ एक फिल्म साइन की है।

पिछले साल छिड़े साउथ वर्सेस बॉलीवुड के ट्रेंड को अब दोनों इंडस्ट्री के स्टार्स ने ही खत्म करने का बीड़ा उठा लिया है। जहां पहले ही बहुत से बॉलीवुड सितारे, साउथ में और दक्षिण भारतीय सेलेब्स हिंदी सिनेमा में कदम रख चुके हैं या जल्द रखने वाले हैं।

भूषण कुमार, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और अल्लू अर्जुन ने हाल ही में इसे ऑफिशियल रूप देने के लिए मुलाकात की। अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म की शूटिंग संदीप वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ का शूट खत्म होने के ठीक बाद शुरू होगी। अभी फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर इस समय अपनी साल 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के सीक्वल ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग कर रहे हैं। काफी समय पहले फिल्म के सेट से एक्टर की फोटो भी वायरल हुई थीं, जिनमें अल्लू अर्जुन का नया लुक देखने को मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *