तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार से लोकप्रिय दिलीप जोशी चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं. कथित तौर पर एक अज्ञात शख्स नागपुर कंट्रोल रूम में फोन कर कहा कि 25 हथियारबंद लोगों ने शिवाजी पार्क के पास स्थित दिलीप जोशी के आवास को घेर लिया है. जिसके तुरंत बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी.

नागपुर कंट्रोल रूम को 1 फरवरी को एक धमकी भरा कॉल आया, जिसमें दावा किया गया कि शिवाजी पार्क में दिलीप जोशी के आवास के बाहर हथियारों और बंदूकों से लैस 25 हथियारबंद लोग हैं.

कॉल करने वाले (काटके) ने नागपुर कंट्रोल रूम को सूचित किया कि उसने कुछ लोगों को इन खतरनाक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए 25 हथियारबंद लोगों के मुंबई पहुंचने की बात करते सुना है.  कॉल के तुरंत बाद नागपुर कंट्रोल रूम ने तुरंत शिवाजी पार्क थाने को अलर्ट किया और वहां मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *