टीजर और ट्रेलर दर्शकों के लिए किसी फिल्म की पहली बानगी होते हैं। इस कसौटी पर देखें तो कन्नड़ सिनेमा की नई फिल्म ‘मार्टिन’ का टीजर दर्शकों को खूब पसंद आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके इस टीजर में दिख रहे कन्नड़ सिनेमा के अभिनेता ध्रुव सरजा ने इस फिल्म के लिए काया परिवर्तन (बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन) का एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है।

कन्नड़ सिनेमा की फिल्मों ‘केजीएफ’, ‘केजीएफ 2’ और ‘कांतारा’ को मिली अखिल भारतीय सफलता को देखते हुए निर्माता उदय के मेहता ने फिल्म ‘मार्टिन’ को भी कन्नड़ के साथ ही हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज करने की तैयारी शुरू कर दी है। वह इसे अलग अलग भाषाओं में डब करने की तैयारी शुरू करने मे जुटे हैं।

फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स और एक्शन दृश्यों की चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि फिल्म के बजट का बड़ा हिस्सा इन दोनों विभागों पर ही खर्च हुआ है और फिल्म के क्लाइमैक्स सीन के लिए फिल्म की पूरी टीम ने हफ्तों तक कड़ी मेहनत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *