अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों कियारा आडवाणी के साथ अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में हैं। 7 फरवरी 2023 को दोनों ने भव्य अंदाज में शादी रचाई। निजी जिंदगी के बारे में कम ही बात करना पसंद करते हैं।

इसके अलावा वह तमाम मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखते हैं।  एक बार फिर उनका यही अंदाज देखने को मिला। एक्टर ने अपने करियर और स्टारडम को लेकर काफी दिलचस्प बात की।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि इंडस्ट्री में करीब एक दशक बिताने के बाद आज भी वह काफी नर्वस हो जाते हैं।  इतने वर्षों में उन्हें लाइमलाइट की आदत जरूर हो गई है। सिद्धार्थ ने आगे कहा कि वह फेम को अपने सिर पर नहीं चढ़ने देते हैं,  ऐसे प्रोफेशन में आकर वह खुद को खुशकिस्मत समझते हैं, जहां उन्हें इतना प्यार और बेहतर काम करने के लिए मोटिवेशन मिलता है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आगे कहा कि एक दिल्ली के लड़के के रूप में उन्होंने हमेशा एक एक्टर बनने का सपना देखा और यह आखिर सच भी हो गया, इसके लिए वह सिर्फ शुक्रगुजार हैं।  यह मुकाम हासिल करने के लिए खूब खून पसीना और आंसू बहाने पड़ते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *