आज की तारीख में बॉलीवुड में अक्षय कुमार के नाम का डंका बजता है। अक्षय कुमार ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है।  अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के खिलाड़ ने 3 मिनट में 184 सेल्फी लेने का रिकॉर्ड कायम किया है।

वहीं इससे पहले जेम्स स्मिथ  का नाम दर्ज था। उन्होंने तीन मिनट में 168 सेल्फ-पोर्ट्रेट तस्वीरों  ली थी। यह बात है साल 2018 की, जब जेम्स स्मिथ कार्निवल ड्रीम क्रूज जहाज पर सवार थे।

इससे भी पहले, 2015 में हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने पास यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने लंदन में तीन मिनट में 105 सेल्फ-पोर्ट्रेट फोटोग्राफ (सेल्फी) के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *