भारतीय टीम का कायाकल्प बदलने वाले कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक पर्दे पर दिखेगी। सूत्रों की मानें तो तो फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी क्योंकि गांगुली ने स्क्रिप्ट को लेकर हामी भर दी है।

 बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर मुख्य किरदार में दिखेंगे।  फिल्म में अभी बाकी कास्टिंग होनी है। लीड रोल रणबीर कपूर निभाएंगे। अफवाह यह भी है कि बायोपिक में एमएस धोनी भी छोटा सा रोल कर सकते हैं।

इस फिल्म में लीड रोल के लिए सिर्फ रणबीर तक ही अप्रोच की गई थी। बॉलीवुड अभिनेता फिलहाल श्रद्धा कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

सौरव गांगुली की बायोपिक पर सभी क्रिकेट फैंस की नजरें रहेंगी। इसमें नेट वेस्ट सीरीज के फाइनल को रोमांच, पत्नी डोना के साथ रिश्ते, भारतीय क्रिकेटर के ड्रेसिंग रूम की कई यादें साझा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *