स्टार प्लस के इमली सीरियल से घर-घर में मशहूर हुईं सुम्बुल तौकीर के करियर में बिग बॉस सीजन 16 ने चार चांद लगा दिए। 19 साल की सुम्बुल के टेलेंट ने तो लोगों को दीवाना बनाया ही, लेकिन इसी के साथ रियलिटी शो में उनके डांस और एक्टिंग से भी फैंस काफी इंप्रेस हुए।

टीवी क्वीन एकता कपूर सुम्बुल की एक्टिंग को देखकर इतनी ज्यादा इम्प्रेस हुईं कि उन्होंने बातों ही बातों में ये क्लियर कर दिया कि वह उन्हें अपने शो में लेंगी। अब हाल ही में रिपोर्ट्स की मानें तो एकता कपूर के सबसे पॉपुलर शो में एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं।

सुम्बुल तौकीर खान से संपर्क किया है। हालांकि, एक्ट्रेस और मेकर्स दोनों की तरफ से ही इस पर कोई ऑफीशियल जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि एकता कपूर के इस टीवी शो की शुरुआत 12 जुलाई 2017 में हुई थी और तब से ये शो लगातार टीआरपी चार्ट में टॉप 5 शोज में अपनी जगह बनाए हुए है।

उनका नाम ‘नागिन-7’ के लिए भी सामने आ रहा है। अगर सुम्बुल तौकीर कुंडली भाग्य में नजर आती हैं, तो ये उनके फैंस के लिए किसी भी सरप्राइज से कम नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *