प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं, जो अपनी केमिस्ट्री से हमेशा लोगों का दिल जीतते हैं।  प्रियंका ने लॉस वेगास में पति संग उनके जोनास ब्रदर्स के कार्यक्रम में शिरकत की, जहां दोनों ब्लैक ट्विनिंग किए नजर आए।

लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ब्लैक शॉर्ट ड्रेस के साथ मैचिंग फरी कोर्ट पेयर किए नजर आईं।मैरून लिपस्टिक और खुले बालों से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। ओवरऑल लुक में पीसी काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

उनके पति ब्लैक सिल्क शर्ट और मैचिंग पैंट में डैशिंग लग रहे हैं। एक साथ कपल में लाजवाब बॉन्डिंग देखने को मिल रही है और दोनों कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रहे हैं। निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *