बॉलीवुड का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी सुर्खियों में बनी हुई हैं। सनी अपनी बोल्डनेस और एक्टिंग के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।

मगर इस बार अभिनेत्री अपनी दरियादिली के चलते चर्चा का विषय बन गई हैं।  दुनिया की नजरें तुर्की और सीरिया की हालत पर टिकी हुई हैं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी तुर्की और सीरिया की हालत पर दुख जताया है

सनी लियोनी और डेनियल वेबर की जोड़ी भी तुर्की और सीरिया के पीड़ितों के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। कपल ने अपने कॉस्मेटिक ब्रांड की फरवरी की कमाई का 10 प्रतिशत सीरिया और तुर्की में भूकंप प्रभावित लोगों के लिए राहत और वसूली के लिए डोनेट करने का फैसला किया है।

इस बारे में एक्ट्रेस सनी लियोनी ने कहा कि ये जरूरी था और हर किसी को मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए। इसी के साथ अदाकारा ने बाकि लोगों से ‘जीवित बचे लोगों को अपने जीवन के पुनर्निर्माण’ में मदद करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *