बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाकी के लिए मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि इस बार वो अपनी किसी फिल्म या फिर विवादित बयान को लेकर नहीं बल्कि अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आ गई है।

स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मगर इसी बीच अचानक अपनी शादी की तस्वीरों को लेकर ट्रोलर्स के हथे चढ़ गई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर स्वरा और फहद की वेडिंग फोटोज में दोनों की फैमली भी नजर आ रही हैं।

मगर, जहां एक्ट्रेस की फैमली के चेहरे पर बेटी की शादी की खुशी साफ देखने को मिल रही है। वहीं, फहद की मां बिल्कुल शांत दिख रही हैं। सपा नेता की शादी की तस्वीरों में उनकी मां के चेहरे पर बिल्कुल खुशी ना देखकर नेटिजन्स ने इस पर सवाल खड़े कर दिए है और इसे लेकर एक्ट्रेस को खूब ट्रोल भी किया जा रहा है।

स्वरा ने ट्वीटर अपनी शादी का अनाउंसमेंट करते हुए अपनी कोर्ट मैरिज की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें कहीं वो डांस करती दिख रही हैं तो कहीं फहद को गले लगाए नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *