50 साल की पूजा भट्ट ने अपनी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. 24 फरवरी, 1972 को मुंबई में जन्मीं इस एक्ट्रेस ने साल 1989 में आई फिल्म ‘डैडी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था.

कामयाबी के बाद पूजा ने ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘सड़क’, ‘सर’, ‘नाराज’, ‘चाहत’ और ‘बॉर्डर’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया. बता दें कि पूजा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी दिलचस्प रही है. उतनी ही कंट्रोवर्सी उनके पर्सनल लाइफ में रही है.

पूजा भट्ट ने 2003 में वीजे मनीष मखीजा  से शादी थी की. मनीष पूजा के डायरेक्शन वाली पहली फिल्म ‘पाप’ में नजर आए थे. दोनों का प्यार इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ा था.  पूजा भट्ट की शादी टूटने की वजह दोनों का एक-दूसरे के साथ एडजस्ट न कर पाना रहा. ऐसे में पूजा 11 साल तक शादीशुदा लाइफ जीने के बाद मनीष से अलग हो गईं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मनीष मखीजा से अलग होने के बाद पूजा भट्ट एक्टर रणवीर शौरी को डेट करने लगीं. पूजा-रणवीर ‘जिस्म’ फिल्म के दौरान एकदूसरे के करीब आए गए थे.  एक दिन किसी बात को लेकर दोनों में खूब बहस हो गई थी. स्थिति बद से बदतर हो गई और रणवीर शौरी अपना आपा खो बैठे और पूजा की पिटाई तक कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *