बॉलीवुड के नए नवेले दूल्हा- दुल्हन सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में कपल शादी कर मीडिया की लाइमलाइट में आ गया। ‘शेरशाह’ कपल के सात फेरे लेते ही पूरी दुनिया की नज़रें इनपर टिक गई।

 वेडिंग फोटोज और वीडियो ने खूब धमाल मचाया, जिसके बाद उनकी रिसेप्शन पार्टी भी बी-टाउन के सितारों से सजी रही। वहीं, हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की।

सिद्धार्थ और कियारा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर को सुनने के बाद कपल ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी खुशी से झूम उठेंगे।  इनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कुछ रूमर्स सामने आई हैं।  आपको भी यही लगेगा कि सिद्धार्थ और कियारा की लॉटरी लग गई है।

प्रोड्यूसर ने तोहफे के रूप में सीड और कियारा को एक साथ अपनी 3 फिल्मों के लिए साइन कर लिया। अब करण जौहर के साथ ये 3 फिल्म की डील साइन करने की वजह से कपल सुर्खियों में छा गया। वहीं, खुद करण जौहर का अब इन खबरों पर रिएक्शन सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *