नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पर्सनल लाइफ़ ही नहीं प्रोफ़ेशनल लाइफ़ भी इन दिनों मुश्किलों से भरी हुई है । सोशल मीडिया पर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पर्सनल लाइफ़ का हर दिन एक नया पहलू देखने को मिल रहा है और इसका असर उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर पड़ रहा है ।

अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की टीकू वेड्स शेरू की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फ़ैसला किया गया है । बॉलीवुड हंगामा को बताया, “इस साल की शुरुआत में अमेज़न प्राइम वीडियो ने एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी, जहां उन्होंने कई शो और फिल्मों की घोषणा की थी, जो 2023 में रिलीज होने वाली थीं । उनमें से नवाजुद्दीन स्टारर टीकू वेड्स शेरू भी थी ।

इसके साथ प्राइम वीडियो ने कोई रिलीज डेट अनाउंस नहीं की थी, लेकिन ये जरूर दावा किया था कि टीकू वेड्स शेरू इसी साल रिलीज होगी । हालांकि, अब नवाज पर्सनल लाइफ़ में जिन मुद्दों का सामना कर रहे हैं, उन्हें देखते हुए, अमेज़ॉन ने रिलीज को टालने और फिलहाल इसे होल्ड पर डालने का फैसला किया है ।”

जब सूत्र से इसके पीछे का कारण जानना चाहा तो सूत्र ने बताया, “एक फिल्म रिलीज होने से पहले, उसका प्रमोशन होता है, चाहे वह एक नाटकीय या ओटीटी रिलीज हो । नवाज खुद इन दिनों मुश्किल में फ़ंसे हुए हैं ऐसे में अमेजॉन इसे फ़िल्म के लिए सही नहीं मानता । क्योंकि अमेजॉन को लगता है कि नवजा की पर्सनल लाइफ़ का असर उनकी फ़िल्म पर पड़ सकता है । ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *