वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स अपने लवेबल पार्टनर संग फोटोज शेयर कर रहे हैं. न्यूली वेड्स कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी फोटोज शेयर की हैं. तस्वीरों में कपल की खास बॉन्डिंग नजर आ रही है.

सिद्धार्थ-कियारा शादी के बंधन में बंध गए.  मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन भी हुआ जिसमें कई सारे सेलेब्स पहुंचे. अब फैंस के लिए कपल ने अपनी नई फोटोज शेयर की है.  फोटो में वे एक-दूसरे को प्यार से निहारते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. सिल्वर एंड येलो लहेंगे में कियारा बेहद हसीन लग रही हैं वहीं दूसरी तरफ येलो कुर्ते में सिद्धार्थ भी काफी हेंडसम लग रहे हैं.

 कियारा ने सिद्धार्थ के साथ अलग-अलग पोजेस में फोटोज शेयर की हैं.  फैंस को तो इन्हीं फोटोज का इंतजार था. शादी के बाद कपल ने ज्यादा फोटोज शेयर नहीं की थीं. शादी के बाद बैक टू बैक फंक्शन्स अटेंड किए हैं. मुंबई रिसेप्शन की भी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *