बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शादी के बाद से ही राखी और उनके पति आदिल के बीच में तनातनी चल रही है। राखी सावंत ने पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

एक इंटरव्यू में राखी सावंत के पूर्व पति ने राखी और आदिल के रिश्ते पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, ‘राखी सावंत ने मुझे तीन साल बहुत प्यार दिया है। वह गलत नहीं है। मैं जानता हूं कि आदिल ठीक इंसान नहीं था।रितेश ने आगे कहा, ‘मैं आदिल खान को जानता था। मेरे और राखी के बीच जो दूरियां थीं, इस वजह से राखी ने मेरी बात नहीं सुनी। राखी का दिमाग बच्चों की तरह है।

राखी सावंत की पक्की सहेली ने मुझे वेनिटी में प्रपोज किया था, लेकिन मैंने उसे गाली देकर भगा दिया था। आदिल का मकसद सिर्फ राखी से फेमस होना और उसके पैसे हड़पना था।’इस मामले में सोशल मीडिया पर राखी को फैंस का पूरा साथ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *