जिले के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के नंदा खेड़ा गांव के पास रविवार तड़के बोलेरो और डंपर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि फतेहपुर के तीन गांव के लोग शनिवार की रात एक तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बोलेरो से लखीमपुर गए थे।

रविवार को तड़के लखीमपुर से वापस लौटते समय बांदा बहराइच राजमार्ग पर बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नंदा खेड़ा गांव के पास उनके वाहन को एक डंपर ने टक्कर मार दी।  सुरेश अग्रहरि, राजकुमार सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

पुणे-सोलापुर नेशनल हाईवे पर एक बस और ट्रक के बीच भीषण हादसा हो गया था। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। यह हादसा वखारी इलाके के चौफुला के पास हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *