एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। जल्द ही शोहर जैद दरबार के बच्चे को जन्म देंगी।  प्रेग्नेंट गौहर पति संग संगीतकार शारिब साबरी की वेडिंग रिसेप्शन अटैंड करने पहुंची,कपल अपनी केमिस्ट्री से लोगों का खूब दिल जीतता नजर आया। इस दौरान गौहर अपने लुक से भी लोगों का ध्यान खींचती दिखी।

लुक की बात करें तो इस दौरान गौहर खान ब्लैक शिमरी कुर्ते के साथ मैचिंग प्लाजो में बेहद स्टनिंग दिखीं।इस लुक को उन्होंने खूबसूरत हार, कानों में मैचिंग इयररिंग्स और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। फिल्म इश्कजादे के गाने छोकरा जवां रे और झल्ला-वल्ला से गौहर खान ने लोगों का खूब दिल जीता है।

उनके शोहर भी ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। एक साथ कपल परफेक्ट केमिस्ट्री बनाता हुआ पोज दे रहा है। गौहर स्टाइलिश अंदाज में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *