बी-टाउन में जब भी किसी शादी को लेकर चर्चा होती है तो ये सुर्खियों का हिस्सा बन जाती है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की चर्चा है लगातार सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं

 सिद्धार्थ या किसी दोनों में से किसी ने भी उनकी शादी को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। अब कियारा आडवाणी को एयरपोर्ट पर जाते हुए स्पॉट किया गया है और इस दौरान वो काफी खुश लग रहीं थीं।

दरअसल कियारा आडवाणी अपनी शादी के लिए जैसलमेर राजस्थान रवाना हुईं हैं। जी हां, खबरों की मानें तो अभिनेत्री सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कियारा को इस दौरान निजी एयरपोर्ट पर एक सफेद सिंपल ड्रेस में देखा गया था जिसके साथ उन्होने एक चमकदार गुलाबी शॉल लपेटी हुई थी। जब वह अपनी कार से बाहर निकली तो उसके पास एक सुनहरा बैग था और कुछ लोगों को गले लगाकर मिली। कियारा ने पैपराजी को देखा और मुस्कुराते हुए उनका हाथ हिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *