क्रीमी, झागदार और फ्लफी कॉफी का स्वाद लेना किसे पसंद नहीं होता है। कई लोगों के दिन की शुरुआत ही एक कप गर्मा गर्म कॉफी से होती है। आपने कई बार अपनी ब्यूटी को बढ़ाने के लिए कॉफी का इस्तेमाल किया होगा।

कॉफी में कैफीन, एंटीऑक्सिडेंट, क्लोरोजेनिक एसिड के गुण मौजूद होते हैं जो आपकी स्किन को क्लिन करने और उसे रिपेयर करने में मदद करते हैं। जिस कारण कई लोग कॉफी को अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल करते हैं।

कॉफी बटर एक बेहतरीन स्किन हीलर है। यह प्राकृतिक तेलों, मक्खन और कॉफी बीन्स को मिलाकर बनाया जाता है। यह मिश्रण आपके स्किन केयर के लिए काफी फायदेमंद होता है। कॉफी बटर को आप सीधे अपनी स्किन पर यूज कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस कॉफी बटर का यूज स्क्रब, लोशन बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *