रुड़की के नारसन कस्बे में बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल ही रही थीं कि अचानक शरीर में हरकत देख सब हैरत में पड़ गए।  उन्होंने आंखें खोलीं तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

नारसन खुर्द निवासी विनोद की माता ज्ञान देवी (102) कुछ समय से बीमार चल रही थी। मंगलवार सुबह अचानक बुजुर्ग महिला मूर्छित हो गई। आनन-फानन परिजनों ने डॉक्टर को बुलाकर बुजुर्ग की जांच करवाई।

लोगों ने महिला के अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाने ही वाले थे कि अचानक उनके शरीर में कुछ हरकत महसूस हुई। जब उन्हें जोर से हिलाया डुलाया गया तो उन्होंने आंखें खोल दी।

उनके होश में आते ही जहां कुछ देर पहले चीख पुकार मची हुई थी वहां खुशी का माहौल बन गया।  जीवित होने पर पूरा गांव खुशी मना रहा है। होश में आने के बाद उनकी माता पहले की तरह ही खा-पी रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *