बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फैमली के साथ छुट्टियां मना रही हैं। उत्तराखंड की पहाड़ियों में एक्ट्रेस अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ सुकून के पल बिता रही हैं।विराट और अनुष्का अपनी ऋषिकेश ट्रिप से लगातार तस्वीरें अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

विराट और अनुष्का को ऋषिकेश में स्वामी दयानंद गिरी के आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान करते हुए स्पॉट किया गया था।  अनुष्का ने विराट और वामिका की एक दिल को छू लेने वाली फोटो शेयर की है जिसे देखकर फैंस विराट को सुपर पापा बता रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रेकिंग ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं, उन तस्वीरों में अदाकारा ने पहाड़ों की खूबसूरती को बखूबी दिखाया है और इसी के साथ उन्होंने विराट और वामिका के बॉन्ड को देखते हुए एक फोटो शेयर की है।

विराट और अनुष्का की जोड़ी फैंस बहुत पसंद करते हैं और उनकी जोड़ी को पॉपुलर सेलिब्रेटी कपल कहा जाता है।  फोटो पर कॉमेंट कर कोई इन्हें परफेक्ट कपल बता रहा है तो कोई क्यूट फैमली कह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *