सनी लियोनी बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद अब वह साउथ की फिल्मों में अपना करियर बना रही हैं। सनी लियोनी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कोटेशन गैंग’ की शूटिंग कर रही हैं।

इस फिल्म की शूटिंग करते हुए वह घायल हो गईं। सनी लियोनी के पैर के अंगूठे में चोट लगी है। इस दौरान सनी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके पैर के अंगूठे से खून निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद के घायल होने का एक वीडियो साझा किया है। जो उनकी चोट पर दवाई लगा रहे हैं। चोट लगने के कारण सनी लियोनी परेशान दिख रही हैं। टीम के सदस्य कहते हैं कि उन्हें इंजेक्शन लगाना चाहिए तो वह चिल्लाते हुए अपने टीम के सदस्यों को डांटने लगती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *