एक्ट्रेस राखी सावंत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कैंसर और ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए कई दिनों से अस्पताल में भर्ती राखी की मां जया सावंत का शनिवार को निधन हो गया। मां के देहांत से राखी बुरी तरह टूट गई हैं। हाल ही में उन्होंने अस्पताल में मां के आखिरी पलों का वीडियो शेयर कर अपना हाल-ए-दिल बयां किया है। उनका ये वीडियो देख सबकी आंखें नम हो रही हैं।फैंस और इंडस्ट्री के स्टार्स इस मुश्किल समय में राखी को ढांढस बंधा रहे हैं।

राखी अपनी मां के अंतिम समय तक उनके साथ रहीं और उनके निधन से बुरी तरह टूट गईं।  राखी अपनी मां के निधन के बाद फूट-फूट कर रो रही हैं। मां के पार्थीव शरीर के पास रोते हुए लगातार कह रही हैं.

‘सलमान भाई मां मर गई, मेरी मां.’ राखी को इस हालत में देख उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी इमोशनल हो गए और रोने लगे। वहीं राखी की ये हालत देख यूजर्स का भी दिल पसीज रहा है और वे वीडियो पर कमेंट करते हुए संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

मां के बेड के पास राखी दीवार के पास बेबस होकर बैठी राखी खूब रो रही हैं और कह रही है, जीसस क्राइस्ट प्लीज मेरी मां को ठीक कर दो। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- ”आज मेरी मां का हाथ सिर से उठ गया और मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा। आई लव यू मां।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *