टीवी दुनिया के मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर पिछले काफी वक़्त से अपने काम से कम और अपने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते ज़्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी एक्टर दूध बेचते तो कभी सब्ज़िया बेचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उनके ये सादगी भरे मज़ेदार पोस्ट देखकर फैंस भी एक्टर की तारीफें करते नहीं थकते। सुनील ग्रोवर के इसी अंदाज़ पर तो उनके फैंस उन पर फ़िदा हैं। सभी उनकी एक्टिंग और कॉमेडी को मिस कर रहे हैं। फैंस चाहते हैं कि जल्द से जल्द सुनील ग्रोवर किसी फिल्म या शो में नज़र आएं और सबको एंटरटेन करें।  सुनील ग्रोवर के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।

अब उनकी मशहूर वेब सीरीज सनफ्लावर के दूसरे सीजन का ऐलान हो गया है। खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की हैं। उन्होंने एक पोस्ट के ज़रिए फैंस के साथ ये गुड न्यूज़ शेयर की। आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने इस टैलेंट से लाखों-करोड़ों लोगों के दिल जीते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *