पिछले साल कश्मीर घाटी में हुए नरसंहार को दर्शाने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

निर्देशक ने बीते दिनों खुलासा किया कि सप्तमी गौड़ा ‘द वैक्सीन वॉर’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। हालांकि, अब शूटिंग खत्म होने के बाद आज निर्देशक ने ‘द वैक्सीन वॉर’ के मुख्य अभिनेता का खुलासा कर दिया है।

कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने खुलासा किया है कि ‘द वैक्सीन वॉर’ में मुख्य अभिनेता और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर होंगे।  उनके साइड में नाना पाटेकर अपनी कुर्सी पर बैठे हैं।

पोस्ट को शेयर करते हुए विवेक ने लिखा, ‘आधिकारिक घोषणा: तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, हमारे समय के सबसे ईमानदार और शक्तिशाली अभिनेताओं में से एक नाना पाटेकर, द वैक्सीन वॉर में कलाकारों का नेतृत्व कर रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *