हाराष्ट्र के नांदेड़ से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक परिवार ने ऑनर किलिंग को अंजाम देकर अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।  मुंबई से करीब 600 किलोमीटर दूर लिंबगांव थाना अंतर्गत पिंपरी महिपाल गांव में 22 जनवरी को हुई हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि शुभांगी जोगदंड की उसके परिवार के सदस्यों ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी, जिन्होंने बाद में उसे आग लगा दी और सबूत नष्ट करने के लिए उसके अवशेषों को एक तालाब में फेंक दिया।

पीड़िता बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) की तृतीय वर्ष की छात्रा थी और उसकी शादी तय हो गई थी। लेकिन वह किसी और लड़के से प्यार करती थी।

अधिकारी ने कहा कि महिला के पिता, भाई, चाचा और चचेरे भाई 22 जनवरी की रात उसे एक खेत में ले गए और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और सबूत नष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आरोपियों को धारा 302 (हत्या) और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *