ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अपने संदेश में कहा है कि 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया स्थित भारतीय समुदाय के लिए दोहरी खुशी का दिन है। इस दिन लोग भारत का गणतंत्र दिवस मना रहे हैं.
 उन्होंने इस संयोग का जिक्र करते हुए भारतीय गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत व ऑस्ट्रेलिया, दोनों देशों के राष्ट्रीय पर्वों में यह समानता हमें अपनी दोस्ती की गहराई का जश्न मनाने का मौका देती है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि दोनों देशों को अपने संबंधों को और मजबूती प्रदान करते हुए अपने साझा भविष्य की ओर आगे बढ़ना है।

अपने शुभकामना संदेश में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने लिखा कि यह दिन भारत की समृद्ध संस्कृति व प्रभावशाली उपलब्धियों के सम्मान का दिन है।  उन्होंने लिखा कि भारत ने अपनी आजादी के बाद के सात दशकों में असाधारण प्रगति की है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दोनों देशों के संबंधों के लिए भारत का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने इन संबंधों को दोनों देशों के लिए समृद्धिकारक करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *