बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। वह जब भी कहीं स्पॉट होती हैं तो अपने हुस्न और अंदाज से लोगों को दीवाना बना लेती हैं।

मुंबई में राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ की स्क्रीनिंग के लिए स्पॉट किया गया, जहां वह अपने हुस्न की बिजलियां गिराती नजर आईं। स्क्रीनिंग से एक्ट्रेस की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।

रेखा ने एक युद्ध की स्क्रीनिंग में साड़ी लुक में एंट्री मारी एक्ट्रेस के इस लुक को देखने के बाद लोग उन्हें देखते ही रह गए।व्हाइट साड़ी में रेखा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रेड लिपस्टिक, मांग में सिंदूर, कानों में बड़े झूमके और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है

ओवरऑल लुक में रेखा स्क्रीन में ‍खूब कयामत ढा रही हैं।स्क्रीनिंग में रेखा डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी से मिली। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध 26 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए राजकुमार की बेटी तनीषा एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *