क्षिण सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म ‘जेलर’ को लेकर चर्चा में हैं। फैंस बड़ी बेकरारी के साथ इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। मगर, फैंस का इंतजार फिलहाल लंबा हो गया, क्योंकि इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।

 फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है।  पहले कहा जा रहा था कि यह फिल्म इस साल गर्मियों में रिलीज होगी, मगर अब आ रही जानकारी के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट स्थगित कर दी गई है।

मेकर्स इस महत्वाकांक्षी फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यों में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहते। इसलिए, उन्होंने इसकी रिलीज डेट में बदलाव करने का फैसला लिया है।  इस फिल्म में अहम रोल करने वाले प्रमुख अभिनेताओं के व्यस्त कार्यक्रम के कारण ‘जेलर’ की शूटिंग अभी खत्म नहीं हुई है।

प्रोडक्शन टीम बहुत जल्द एक बड़े अपडेट के साथ आधिकारिक तौर पर नई रिलीज की तारीख की घोषणा कर सकती है। मेकर्स रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर का मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ के साथ क्लैश नहीं चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *