ए साल के आगाज के साथ ही बॉलीवुड में शादियों का सीजन भी शुरु हो गया है।  अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

डायरेक्टर का दिल बॉलीवुड की एक खूबसूरत हसीना पर आ गया है।   बल्कि विद्युत जामवाल की फिल्म ‘खुदा हाफिज’ एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय है। वहीं अभिषेक और शिवालिका की शादी को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

शिवालिका ओबेरॉय और अभिषेक पाठक काफी टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘खुदा हाफिज’ के सेट पर ही हुई थी। दिलचस्प बात ये है कि अभिषेक इस फिल्म के निर्माता थे।दोनों का प्यार परवान चढ़ा था और कुछ ही वक्त पहले अभिषेक ने शिवालिका को तुर्की में हॉट एयर बैलून्स तले शादी के लिए प्रपोज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *