सूरत शहर के एक जौहरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति बनाई है। 18 कैरेट सोने से बनी इस मूर्ति का वजन 156 ग्राम है। जौहरी ने यह मूर्ति हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत के उपलक्ष में बनाई है।

जौहरी ने बताया, यह मूर्ति (नरेंद्र मोदी की) दिसंबर तक तैयार हो गई थी ‘पिछले साल दिसंबर में हुए चुनावों में भाजपा ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की, इसलिए प्रधानमंत्री की सोने की मूर्ति का वजन 156 ग्राम रखा गया है।’ यह मूर्ति अब जनता के बीच भी चर्चा का विषय बन गई है और कई लोग इसे खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि, जौहरी ने अभी इसे बेचने का फैसला नहीं किया है।

राजस्थान के मूल निवासी बोहरा कहते हैं, मैं नरेंद्र मोदी का प्रशंसक हूं  उन्हें समर्पित करने के लिए कुछ बनाना चाहता हूं। हमारे कारखाने में इस मूर्ति को बाने में करीब बीस कारीगरों को लगभग तीन महीने लगे। कोई कीमत टैग नहीं है, क्योंकि यह अभी बिक्री के लिए नहीं है। बोहरा बीस वर्षों से सूरत में बसे हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *