मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की गुरुवार को हुई। दोनों की सगाई के दौरान पूरा अंबानी परिवार एंटीलिया में मौजूद था। पूरे एंटीलिया को बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया गया था।

 अनंत और राधिका की सगाई समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सभी स्टार्स पारंपरिक और स्टाइलिश अंदाज में फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे लेकिन, सोशल मीडिया पर हर किसी की नजरें जॉन अब्राहम पर टिक गई हैं और यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

दरअसल, जॉन अब्राहम अनंत और राधिका की सगाई में कैजुअल जींस, टी शर्ट और जैकेट में पहुंचे थे।  अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। मशहूर पापाराज़ी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने जॉन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल (@manav.manglani) पर शेयर किया है।

एक यूजर ने लिखा है- वो ऐसे कपड़े पहनकर कहां जा रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा है- क्या ये सच में ऐसे ही गए हैं। एक यूजर ने लिखा है- भाई को ठंड लग रही है मुंबई में, शॉल लाओ कोई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *