थिया शेट्टी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस जल्द ही क्रिकेटर केएल राहुल के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। दोनों के घरों की सजावट भी शुरू हो चुकी है।

इस बीच बुधवार को अथिया को एक सलून के बाहर देखा गया।  यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अथिया को सैलून के बाहर देखा जा सकता है।

चेहरे पर दिखी चमक इस छोटे से क्लिप में अथिया सैलून से बाहर निकलते हुए तेजी से कार में बैठती नजर आ रही हैं। उनके बाहर आते ही पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में अथिया ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही है।

मिनिमल मेकअप के साथ अथिया का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ”उनका चेहरा बहुत ग्लो कर रहा है।” दूसरे यूजर ने लिखा, ”वह बहुत सुंदर लग रही हैं।” इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस वीडियो पर हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *