गोरखपुर के सार्वजनिक स्थान पर अश्लील प्रैंक वीडियो बनाने वाले एक मनबढ़ युवक को  कैंट पुलिस ने मोहद्दीपुर व्ही पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया।

 वह पहले रामगढ़ताल क्षेत्र में इस तरह की हरकत करता था।  पुलिस ने भगाया तो उसने यह कृत्य व्ही पार्क मोहद्दीपुर में शुरू कर दिया। इस सम्बन्ध में लोगों ने पुलिस से शिकायत की।

बताया कि सार्वजनिक स्थान पर जहां महिला-पुरुष परिवार के साथ टहलने जाते हैं।  अमित यादव अपने साथियों के साथ मिलकर अश्लील प्रैंक वीडियो बनाता है और उसे सोशल मीडिया पर डालकर पैसे कमाता है। उसके इस कृत्य से समाज में गलत संदेश फैल रहा है और लोग परिवार के साथ व्ही पार्क में जाने में असहज महसूस कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में धारा 294 व 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया औरकोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *