शहनाज गिल इन दिनों अपने शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’  को लेकर खूब चर्चा में है। इस शो पर रकुलप्रीत सिंह अपनी फिल्म ‘छत्रीवाली’ के प्रमोशन के लिए पहुंची।

वहीं इस एपिसोड को शूट करने के दौरान शहनाज ने मीडिया से भी इंटरैक्शन किया, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हो गया जिसे लेकर शहनाज गिल गुस्सा हो जाती हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान कोई बार-बार उनका नाम लेकर उनसे सवाल पूछने की कोशिश कर रहा था। ऐसे में शहनाज परेशान हो जाती हैं और फिर उस शख्स की जमकर क्लास लगाती हैं।

वह कहती हैं कि ‘जब कोई बोल रहा है तो आप बीच में मत बोलो, यह अपमान है… चुप रहो।’सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी शहनाज गिल को पैपराजी पर भड़कते हुआ देखा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *