शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं.  उन्हें पाकिस्तानी मॉडल-एक्ट्रेस सादिया खान संग स्पॉट किया गया था जिसके बाद उनके डेटिंग की अफवाहों ने सुर्खियां बटोरी.

सादिया ने अब इन खबरों का सिरे से खंडन किया है.सादिया खान ने हैरानी जताई है कि कैसे लोग एक तस्वीर के आधार पर ऐसी कहानियां गढ़ते हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “यह बहुत अजीब है कि कैसे लोग पूरी तस्वीर के बारे में जाने बिना मेरे और आर्यन को लेकर कहानियां बना रहे हैं. खबरों के नाम पर जो हो रहा है उसकी एक सीमा होनी चाहिए.”

अपनी मुलाकात और वायरल हुई तस्वीर के बारे में जानकारी देते हुए सादिया खान ने खुलासा किया कि, तस्वीर ने से पहले ही वे नए साल की पूर्व संध्या पर मिले थे और बात भी की थी. मैं अकेली नहीं हूं जिसने आर्यन के साथ तस्वीर ली. कुछ और लोग भी थे जिन्होंने तस्वीरें क्लिक कीं और उसे अपलोड भी किया, लेकिन किसी तरह मैं वह हूं जिसकी तस्वीर चारों ओर तैर रही है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *