पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के कार्यकाल में फ्रांस के साथ संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए थे। अक्टूबर 2020 में इमरान ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों पर इस्लाम पर हमला करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा था कि मैक्रों इस्लामोफोबिया को बढ़ावा दे रहे हैं।  एक स्कूल टीचर की हत्या के बाद दोनों देशों के रिश्ते काफी बदल गए थे। इस टीचर की हत्या में एक पाकिस्तानी शख्स शामिल था।  पाकिस्तान ने फ्रांस की राजधानी पेरिस से अपने राजदूत को भी वापस बुला लिया था।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने कहा है कि वह मुसीबत में पाकिस्तान की मदद कर सकते हैं। मैक्रों के मुताबिक, वह दुनिया के वित्तीय संस्थानों से बातचीत कर सकते हैं, ताकि मुसीबत में फंसे पाकिस्तान को जल्द से जल्द आर्थिक मदद मिल सके।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इन दिनों जेनेवा में हैं और वह यहां संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के एक सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। शाहबाज का मकसद यहां आए देशों से पाकिस्तान के लिए मदद मांगनी है।  सितंबर 2022 में आई भयानक बाढ़ ने पाकिस्तान में सब कुछ तबाह कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *