सागरिका घाटगे पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज जहीर खान की पत्नी हैं। आज सागरिका अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सागरिका बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन सही मायनों में उन्हें पहचान साल 2007 में आई फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से मिली।

इस फिल्म में वह एक राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी की भूमिका में नजर आए थे। सागरिका ने हिंदी फिल्मों के अलावा और भी कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। आज सागरिका के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बता रहे हैं।

‘चक दे इंडिया’ में हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभाने वाली सागरिका असल जिंदगी में भी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं।  उन्हें फिल्म में यह रोल इसलिए मिला क्योंकि उन्हें हॉकी के बारे में काफी जानकारी थी। फिल्म में शाहरुख खान हॉकी कोच के रोल में नजर आए थे। सागरिका भी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। सागरिका का जन्म कोल्हापुर, महाराष्ट्र में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *