क्सर देखा जाता है कि सितारों का या किसी भी मशहूर इंसान का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया जाता है जो कि काफी परेशान करने वाला होता है। ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है जिसके बाद से वो काफी परेशान हैं।

उन्होने कहा कि कोई भी फैन उनके इंटरेक्शन करने से बचे।अभिनेता मनोज बाजपेयी ने ट्विटर अकाउंट हैक होने वाली बात को साझा करने के लिए अपना दूसरा सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम का सहारा लिया था।

”मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। कृपया आज मेरी प्रोफाइल से आने वाली किसी भी चीज से तब तक न जुडे़ं, जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता है। इस बारे में काम हो रहा है, जैसे ही समस्या का समाधान हो जाएगा, आपको सूचित कर दिया जाएगा।”

अभिनेता का अकाउंट हैक होने के बाद कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है। इस दौरान कई तरह की असामान्य गतिविधियां देखने को मिली थीं और नए पुराने पोस्ट एक साथ सामने आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *